Wednesday, 11 January 2012

सावित्रीबाई जोतिबा फुले

सावित्रीबाई जोतिबा फुले का जन्म 3 जनवरी, 1831 को सतारा के नैगाँव में हुआ था. आपकी माता लक्ष्मीबाई एवं पिता श्री खंडोजी नावसे (ग्राम प्रधान) थे. 1840 में महज 9 वर्ष की उम्र में आपका विवाह महान समाजसुधारक, समाजसेवी श्री ज्योतिबा फुले के साथ हुआ उस समय ज्योतिबा की उम्र 13 वर्ष थी. सावित्रीबाई ने 1 मई, 1847 में दलित कन्याओ के लिए प्रथम स्कूल खोला और उसमे प्रथम दलित अध्यापिका बनी. 1848 तक श्री ज्योतिबा एवं सावित्रीबाई द्वारा 5 और नए स्कूल की स्थापना की. सावित्रीबाई ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने , विधवा विवाह के लिए कई सामाजिक कार्यक्रम चलाये. सावित्रीबाई, ज्योतिबा द्वारा चलाई जा रही संस्था सत्य शोधक समाज का भी काम देखती थी और वह संस्था के कार्यकताओ एवं बैठको को भी संचालित करती थी. आपके प्रयासों के द्वारा ही 1868 में दलित महिलो को गाँव के कुओ से पानी लेने की स्वीकृति मिली. आप मराठी कविताओ की भी रचियता रही. 1897 महाराष्ट्र में आये भयंकर प्लेग के कारण लाखो लोग प्रभावित हुए. इससे निपटने की लिए सावित्रीबाई ने स्वम एक चिकित्सा शिवर खोला और उसमे गरीब लोगो की देखभाल करने लगी. वह प्रतिदिन 2 हज़ार बच्चो को खाना खिलाती थी. किन्तु नर सेवा, नारायण सेवा को लेकर संघर्ष करने वाली यह बहादुर नेत्री भी बीमार बूढ़े, बच्चो की सेवा करते करते स्वम इस बीमारी की चपेट में आ गई और अंत में 10 मार्च 1897 को आपने इस दुनिया से विदाई ली.

No comments:

Post a Comment